स्वामी विवेकानन्द (1863-1902) जन्म :- 12 जनवरी 1863 (मकर संक्रान्ति), कलकत्ता शिक्षा :- स्कूल ईश्वरचंद विद्यासागर ,स्नातक (कला) प्रेसीडेन्सी कॉलेज कोलकत्ता (1884) जीवन परिचय :-स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन 1863 (मकरसंक्रांति) को कलकत्ता में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम वीरेश्वर तथा औपचारिक नाम नरेन्द्रदत्त था। उनके पिता विश्वनाथदत्त कलकत्ता हाईकोर्ट में एक प्रसिद्ध वकील थे। उनकी मॉं भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली थी उनकी अधिकांश समय पूजा-अर्चना में ही व्यतीत होता था। प्रारंभिक जीवन में नरेन्द्र चंचल प्रवृत्ति के थे। उन्हें बचपन में रामयण, महाभारत, पुराण आदि को सुनने का बडा शौक था। उनके घर पर प्रारंभ से ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण था। किशोरावस्था से पूर्व ही उनके मन ...